मिर्च के पकौड़े
आवश्यक सामग्री
- मैदा - १ कप
- बड़े साइज़ की मिर्च - ५० ग्राम
- उबले हुए आलू - २ मीडियम साइज़
- प्याज - १ मीडियम साइज़
- लहसुन की कालिया - २ से ३
- अदरख - १ इंच
- जीरा - १ छोटी चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- चाट मसाला - १ छोटी चम्मच
- निम्बू का रास - १ छोटी चम्मच
- हरा धनिया- १ छोटा कप
- घी -२ चम्मच
- तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले हम मिर्च को धुलकर अच्छी तरह से कपडे से पूछ कर सूखा लेंगे ,चाहे तो थोड़ी देर के लिए धुप में भी रखा जा सकता है,
- इसके बाद अब हम मैदे को गूथ लेंगे , इसके लिए १ कप मैदे में २ चम्मच घी और स्वाद अनुसार नमक डाल कर अच्छी तरह मोयन लगा ले और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर अच्छा डो लगा ले , आता लगकर तैयार है इसको साइड में रख देंगे
- अब पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैस कर ले , और मैस करने के बाद उसमे ऊपर दिए गए सभी मसाले,नमक ,निम्बू और कटी हुई धनिया के पत्तियों को अच्छी तरह मिलकर एक मसाला तैयार कर ले
- अब मिर्च की चाकू की मदत से बीच से कट लगा देंगे और तैयार किये हुए मसलो को बीच में स्टफिंग कर देंगे
- अब सभी मिर्च को स्टफिंग कर के साइड में रख दे
- अब हम गूथे हुए मैदे से थोड़ी सी लोई निकलकर एक रोटी बेल लेंगे और रोटी बेलने के बाद चाकू की हेल्प से पतले पतले स्ट्रिप्स काट लेंगे ,
- स्ट्रिप्स काटने के बाद मसाले लगे मिर्च के ऊपर लपेट कर पानी लगा कर अच्छी तरह चिपका देंगे
- अब मिर्च का पकौड़ा बनकर तलने के लिए तैयार है
- कड़ाही में तेल डाल कर गर्म कर लेंगे ,और एक एक मिर्च के पकौड़े को डाल कर गोल्डन होने तक पका लेंगे
हमारा मिर्च का पकौड़ा बनकर तैयार है
