सबसे पहले हम मिनी समोसे के लिए आटा लगाकर तैयार करेंगे
उसके लिए सबसे पहले हम एक मिक्सिंग बाऊल में १ कप मैदा लेंगे ,उसके बाद मैदे में हम २ चम्मच घी डाल कर अच्छी तरह मोयन लगा लेंगे ,उसके बाद थोड़ा - थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छी तरह से गूथ ले और थोड़ा टाइट आटा लगाकर तैयार कर ले , इसको १० मिनट रेस्ट के लिए रख देंगे तब तक हम अपनी मसाला फिलिंग तैयार कर लेंगे
अब हम सभी मसालों को हल्का सा रोस्ट कर लेंगे ( ऊपर दिए गए सभी मसाले और नमकीन ) और फिर सभी मिक्सर में डाल कर एक पाउडर बना लेंगे,
१० मिनट बाद अब हम आटे से एक बड़े साइज़ की लोई निकलकर गोल लोई बना लेंगे और थोड़ा - थोड़ा सूखा आटा लगाकर गोल बेल लेंगे
गोल रोटी के आकार का बेल लेने के बाद हम इसे ४ भाग में कट कर लेंगे
अब एक पार्ट को उठाकर उसके किनारे पर पानी लगाकर समोसे का कोन बना ले और उसमे अपनी स्टफिंग को डाले और समोसे को ठीक प्रकार बंद कर देंगे
समोसा हमारा बनकर तैयार हैं अब हम इसको तलेंगे
समोसे तो तलने के लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लेंगे और उसमे एक एक समोसे को डालकर अच्छी परः गोल्डन होने तक तल लेंगे
हमारा हल्दीराम स्टाइल मिनी ड्राई समोसा बनकर तैयार है
जरुरी टिप्स
समोसे के आटे को हमेशा टाइट गुथे ,वरना तलते समय ज्यादा तेल लगेगा
समोसे को तलते समय गैस की फ्लेम को धीमा रखे तभी समोसे अंदर तक अच्छे से पकेंगे