गोभी का पराठा
गोभी का पराठा एक उत्तर भारतीय व्यंजन है जो पूरे भारत में बहुत ही चाव से खाया जाता है आइये आज हम आपको गोभी का पराठा बनाने का आसान तरीका बताते है
गोभी का पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
गेहू का आटा - 1 कप
कद्दूकश किया गोभी - 1 कप
जीरा -1 छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लहसुन बारीक़ कटा हुआ
हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
अदरक बारीक़ कटा हुआ
नीबू का रस - 1 चम्मच
गरम मशाला - 1 चम्मच
बटर - आवश्कतानुसार
गोभी का पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले 1 कप आटे में थोड़ा सा आयल और स्वाद अनुसार नमक दाल कर सॉफ्ट आटा लगा ले
उसके बाद 1 फूल गोभी को अच्छी तरह साफ करके उसे कद्दूकश कर ले
उसके बाद घिसी हुई गोभी में थोड़ा सा नमक डाल कर थोड़ी देर के लिए ढककर रख दे।
5 मिनट बाद गोभी में से जो पानी होगा उस पानी क हाथ से दबा कर निकाल दे ताकि पराठे बनाते हुए गोभी में ज्यादा पानी की वजह से पराठे फटे नहीं
अब घिसी हुई गोभी में जीरा ,लालमिर्च पाउडर,काली मिर्च ,हरी मिर्च अदरख लहसुन का पेस्ट,अमचूर पाउडर या नीबू का रस और स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिक्स कर ले।
अब पराठे से एक लोई निकाले और उसपर सूखा आटा लगा कर उसे हाथो की मदत से फिलिंग रखने के लिए जगह बनाये
जगह बनाने के बाद आटे में फिलिंग डाल कर अच्छी तरह बंद कर दे।
उसके बाद लोई को सूखे आटे में लगा कर अच्छी तरह हल्के हाथो से बेल ले
अब एक तरफ मीडियम आंच पर तवे को गर्म करे और उस पर पराठे को रख कर बारी-बारी से दोनों तरफ बटर या घी अथवा तेल लगा कर सेक ले
गरमा गरम गोभी का पराठा खाने के लिए तैयार है
