प्याज का पराठा
आवश्यक सामग्री
- जीरा - 1 /2 छोटी चमच्च
- प्याज - 5 से ६
- मिर्च - ३ से ४
- अदरख - 1 इंच
- लहसुन की कलिया - 4 से 5
- नमक - स्वाद अनुसार
- गर्म मसला - 1 छोटी चमच्च
- चाट मसला - 1 छोटी चमच्च
- हल्दी - 1 /2 छोटी चमच्च
- गेहू का आटा - 1 बड़े कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले हम स्टफिंग तैयार करेंगे , उसके लिए सबसे पहले हम प्याज, मिर्च, अदरख और लहसुन को बारीक़ पतले टुकड़ो में काट लेंगे
- सभी सब्जियों को काटने के बाद उसमे हम आधा छोटी चमच्च जीरा , छोटी चमच्च हल्दी पाउडर , एक छोटी चमच्च गरम मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएंगे
- इसके साथ ही हम पराठे के लिए आटा लगा कर तैयार करेंगे , उसके लिए हम १ बड़े कप गेहू का आटा लेकर उसमे स्वाद अनुसार नमक मिलकर सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लेंगे , ध्यान रखे आटा बहुत ज्यादा नरम या ज्यादा कड़ा ना हो
- अब सबसे पहले हम आटे से एक मीडियम साइज की लोई निकल ले ( रोटी के साइज से थोड़ी बड़ी लोई ले वरना पराठे फट सकते है ) अब लोई में थोड़ा - थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलकर फिलिंग ( भरावन ) डालने की जगह बनाये, और बीच में फिलिंग डालकर अच्छी तरह कवर कर दे
- दोबारा थोड़ा सा सूखा आटा लगा कर अच्छी तरह से बेल ले
- अब हम पराठे को पकाएंगे , जिसके लिए एक तवे को गैस पर रखकर गर्म करेंगे और उसपर अपने प्याज के पराठे को डालकर पका ले और अच्छी तरह घी या बटर लगा कर सेक ले
- हमारा प्याज का पराठा बनकर तैयार है , इसको हम किसी भी सब्जी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते है
जरुरी कीचन टिप्स
- जब भी पराठे के लिए फिलिंग बनाये तो नमक लास्ट में डाले , नमक डालकर स्टफिंग को ज्यादा देर के लिए न रखे
- पराठे को हमेशा बीच से रोल करे इससे आपकी स्टफिंग बहार नहीं निकलेगी
- प्याज का पराठा बनाने में प्याज को हमेशा पतला और लम्बाई में कट करे इससे स्टाफीग पूरे पराठे में अच्छी तरह फैल जाएगी और पराठे अच्छे बनेंगे
Watch full video
https://youtu.be/nVwI8BE_IHo