हेल्दी और टेस्टी पनीर सैंडविच बनाने का आसान तरीका
आवश्यक सामग्री
- ब्रेड - आवश्यकता अनुसार
- पनीर - 100 ग्राम
- बटर - आवश्यकता अनुसार
- प्याज - १ बड़े साइज़
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 1
- हरी मिर्च - 3 से 4
- अदरख - 1 इंच
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वाद अनुसार
- चाट मसाला - आवश्यकता अनुसार
सैंडविच बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी सब्जियो को ठीक तरह धोकर साफ कर ले उसके बाद सभी सब्जियों को बारीक़ बारीक़ टुकड़ो में कट कर ले , साथ ही अदरख और पनीर को भी ग्रेटर की सहायता से ग्रेट कर ले
- सभी सब्जियों को बारीक़ काटने के बाद उसमे नमक और चाट मसाला मिक्स कर ले
- अब सबसे पहले ब्रेड लेकर उसपर ब्रश की सहायता से बटर लगाए उसके बाद ब्रेड के एक पार्ट पर ग्रीन चिली सास लगाए
- अब ब्रेड पर पनीर मिक्स की हुई सब्जियों को डाल कर अच्छी तरह फैला ले
- दूसरी ब्रेड पर टोमेटो केचप लगा कर अच्छी तरह फैला ले ,और ब्रेड के दूसरे साइड भी अच्छी तरह बटर लगा दे
- अब एक तवे को मध्यम आँच पर गर्म कर ले और उसपर थोड़ा सा बटर लगा ले फिर ब्रेड सैंडविच को दोनों तरफ ठीक प्रकार गोल्डन ब्राउन होने तक पलट- पलट कर सेक ले
- हमारा बहुत ही हेल्दी और टेस्टी ब्रेड सैंडविच बनकर तैयार है ,इसे आप नाश्ते में , बच्चो की टिफिन में या छोटी- छोटी भूख में कभी भी बनाकर टोमेटो केचप या ग्रीन चटनी के साथं सर्व कर सकते है
Watch Full Video...

.jpg)