आवश्यक सामग्री
- चावल - 2 कप
- उड़द दाल - 1 कप
- चना डाल - 2 बड़े चम्मच
- खाद्य तेल - 3 - 4 चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हींग
- आलू - 4-6
- प्याज़ - 1
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरख - 1इंच
- मटर - 1 कप
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया
डोसा बनाने की विधि
- सबसे पहले 2 कप चावल 1 कप उड़द दाल और 2 बड़े चम्मच चना दाल को रात भर के लिए पानी मे भिगोकर रख दे। ( गर्मियों के दिनों मे इसे 4 से 5 घंटे भी रखेंगे तो भी पर्याप्त रहेगा )
- चावल और दाल अच्छी तरह से फूल जाने पर उसे मिक्सर ग्राइंडर मे डाल कर अच्छी तरह पीस कर एक स्मूथ और रनिंग कन्सिसटेन्सी का घोल बनाकर तैयार कर ले।
- अब इस घोल को 2 घंटे के लिए ढंककर रख दे इससे घोल काफी है। तब तक हम अपना आलू मसाला बनाकर तैयार कर लेते है
डोसे का मसाला बनाने की विधि
- आलू मसला बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 मीडियम साइज के आलू लेकर उसे अच्छी तरह धोकर साफ़ कर ले
- फिर प्रेसर कुकर मे आधा कप पानी के साथ 2 सीटी आने तक पका ले।
- आलू पक जाने पर उसे ठंढ़ा करके उसके छिलके हटा कर मैस कर ले।
- अब एक पैन मे 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर ले जैसे ही तेल गर्म हो जाए उसमे 1 छोटी चम्मच जीरा और 1 छोटी चम्मच राई डालकर ब्राउन होने तक पका ले।
- जीरा और राई पक जाने पर एक प्याज को छोटे टुकड़ों मे काटकर डाल दे, साथ मे 2 से 3 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा भी बरीक काट कर डाल दे।
- इन सारी चीजों को पकने के बाद मैस किया हुआ आलू और मटर डालकर मिक्स कर दे।
- अब हम इसमे आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच चाट मसाला, और 1 चम्मच गर्म मसाला, स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला ले।
- ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दे आलू डोसा का मसला बनकर तैयार है।
अब चलिए डोसा बनाने की तरफ चलते है
- डोसा बनाने के लिए गैस पर हमे एक तवा रखना है
- तवा गर्म हो जाने पर थोड़ा सा तेल लगाए, और गर्म तवे पर हल्के से पानी के छीटें लगा कर तवे को किसी साफ़ कपड़े या टिशू से साफ़ कर ले।
- अब डोसा बैटर में स्वादानुसार नमक मिलकर बेट ले, और किसी गोल कलछी या कटोरी की मदद से बैटर को तवे पर गोल आकार मे हाथ को घूमाते हुए फैला ले।
- अब गैस की फ्लेम को मीडियम कर ले और डोसे को क्रिस्पी बनाने के लिए किनारों पर 2 से 4 बूंद तेल डाल दे।
- डोसा पक जाने पर उसपर आलू का स्वादिष्ट मसाला लगाये और मनचाहे आकार मे फ़ोल्ड कर ले।
हमारा मसाला डोसा बनकर तैयार है।
अब आप इसे सांभर या अपने मनचाही चटनी जैसे नारियल या मूँगफली की चटनी के साथ भी परोस सकते है।
जरूरी किचन टिप्स
- जब भी डोसा बनाये तो चावल और दाल को पीसने के बाद 1 घंटे के रेस्ट पर जरूर रखे।
- बैटर को तवे पर डालने से पहले तवे पर पानी के छीटें डाल कर टिशू से जरूर साफ़ करे इससे डोसा तवे पर चिपकता नहीं है।
- डोसा बैटर फैलाने के बाद गैस की फ्लेम धीमा कर दे।
हम आशा करते है आपको हमारी डोसा की रेसिपी जरूर पसंद आयी होगी।
.jpeg)