आवश्यक सामग्री-
- सूजी/रवा - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार
- दही - 1 कप
- प्याज - 1 बारीक कटी हुई
- गाजर - 1 बारीक कटी हुई
- मटर - 1 कप
- हरा धनिया - 1 कप
- हरी मिर्च - 3 से 4
- शिमला मिर्च - 1 कटी हुई
- राई - 1 चम्मच
- खाद्य तेल - 1 चम्मच
- करी पत्ता - 7 से 8
अप्पे बनाने की विधि
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल मे 1 कप सूजी /रवा डाले
- उसके बाद सूजी मे स्वाद अनुसार नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- अब सभी सब्जियों को अच्छी तरह साफ कर के बारीक टुकड़ों मे काट ले और सूजी के साथ मिलाकर फेटते हुए मिलाए।
- सब्जियों को डालने के बाद सूजी मे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले।
- घोल बनाने के बाद 10 मिनट के लिए ढाककर छोड़ दे।
- इडली का बर्तन लेकर उसे अच्छी तरह तेल या घी से ग्रीस (चिकना) कर ले। या उसपर बटर पेपर कट करके लगा ले।
- अब अप्पे के घोल को इडली के बर्तन मे चम्मच की सहायता से डालकर अच्छी तरह अप्पे का सेप बनाये।
- अप्पे को पकाने के लिए एक मोटे तले की कढाही या भगोने मे थोड़ा सा नमक डाल कर बर्तन को 5 मिनट के लिए प्री हीट कर ले।
- अब अप्पे (इडली स्टैंड) को प्री हीटेड कड़ाही मे रख कर 10 मिनट के लिए ढक दे।
- 10 मिनट बाद अप्पे को पलट कर दूसरी तरफ भी 7 से 8 मिनट के लिए पका ले।
- अब हमारा अप्पे बनकर तैयार है इसे तीखी चटनी के साथ सर्व करे और इंजॉय करे।
जरूरी किचन टिप्स
- सूजी मे पानी की मात्रा थोड़ा- थोड़ा करके डाले, घोल पतला हो जाने पर अप्पे परफेक्ट नहीं बनेंगे।
- अप्पे बनाते समय गैस की फ्लेम कम रखे,
हम आशा करते है आपको हमारी अप्पे की रेसिपी जरूर पसंद आयी होगी।